मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को 'लोहड़ी' पर्व की दी बधाई - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को ‘लोहड़ी’ पर्व की दी बधाई

 मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को ‘लोहड़ी’ पर्व की दी बधाई

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 13 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विशेषकर पंजाबी समुदाय को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि हमारे पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। सभी पर्व और त्यौहारों को परस्पर सहयोग एवं आपसी सद्भाव से मनाने की हमारी परम्परा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!