मुख्यमंत्री ने चमोली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने चमोली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे

 मुख्यमंत्री ने चमोली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे

गोपेश्वर, मुख्यमंत्री ने शनिवार को जनपद चमोली में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वेक्षण करते हुए हालातों का जायजा लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट और थराली विधायक भूपाल राम टम्टा भी उनके साथ मौजूद थे।

हवाई सर्वेक्षण के बाद ग्वालदम में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार अतिवृष्टि से पूरे प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। चमोली में आपदा प्रभावित क्षेत्र नारायणबगड़, थराली, देवाल और ग्वालदम का शनिवार को एरियल सर्वे किया गया है। अनेक स्थानों पर भूस्खलन, जमीन और मकान धंसने से जन जीवन प्रभावित हुआ है। परिसंपत्तियों और फसलों का भारी नुकसान हुआ है अधिकारियों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं इस विषय पर केंद्र सरकार से भी वार्ता की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के साथ है आपदा पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने के साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य करने के सभी प्रयास किए जा रहे है बरसात समाप्त होने पर जल्द ही पुनर्निर्माण व मरम्मत संबधी कार्य शुरू किए जाएंगे।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख थराली कविता नेगी, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, नंदू बहुगुणा सहित एसएसबी के डीआईजी अनिल कुमार शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी सुनील कुमार, डिप्टी कमांडेंट आमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, उप जिलाधिकारी रविंद्र ज्वांठा, सीएमओ डा. राजीव शर्मा, तहसीलदार प्रदीप नेगी आदि मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!