मुख्यमंत्री ने टिहरी की योजनाओं पर डीएम से मांगा प्रस्ताव - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने टिहरी की योजनाओं पर डीएम से मांगा प्रस्ताव

 मुख्यमंत्री ने टिहरी की योजनाओं पर डीएम से मांगा प्रस्ताव

उत्तराखंड(नई टिहरी),शुक्रवार 19 जनवरी 2024

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई अहम मुद्दों पर टिहरी डीएम को परीक्षण के उपरांत यथोचित प्रस्ताव तत्काल देने के निर्देश दिए हैं। विधायक उपाध्याय ने भी डीएम से इन प्रस्ताव पर चुनावी आचार संहिता से पूर्व ठोस कार्यवाही करने को कहा है।

हाल ही में मुख्यमंत्री धामी के टिहरी आगमन के दौरान विधायक किशोर उपाध्याय ने विभिन्न मांगों व मुद्दों को लेकर उन्हें पत्र सौंपा था। जिसमें उन्होंने हनुमंत राव कमेटी के आलोक में बांध विस्थापित एवं प्रभावितों को पेयजल निशुल्क उपलब्ध कराने, नई टिहरी शहर में अतिरिक्त भूमि का नियमीकरण, नई टिहरी स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने, कोटी कॉलोनी से बौराड़ी होते हुए नई टिहरी तक रोपवे का निर्माण, कैंथोली से चंद्रबदनी मंदिर तक रोपवे का निर्माण, नई टिहरी की आंतरिक सड़कों का हाटमिक्स डामरीकरण करना, नई टिहरी दुग्ध संघ को पुर्नजीवित करने सहित गांवों के लिए सड़कों के निर्माण की मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए 7 जरूरी मांगों पर डीएम से परीक्षण कर तत्काल प्रस्ताव मांगे हैं। विधायक किशोर उपाध्याय ने भी डीएम को तत्काल प्रस्ताव भेजने को कहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!