राज्य के दोनों मंडलों में ओबीसी कल्याण बहुउद्देशीय भवन निर्माण को मुख्यमंत्री की मंजूरी - Shaurya Mail

Breaking News

राज्य के दोनों मंडलों में ओबीसी कल्याण बहुउद्देशीय भवन निर्माण को मुख्यमंत्री की मंजूरी

 राज्य के दोनों मंडलों में ओबीसी कल्याण बहुउद्देशीय भवन निर्माण को मुख्यमंत्री की मंजूरी

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 11 फ़रवरी 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा करते हुए राज्य के दोनों मंडलों में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन,सामुदायिक भवन के निर्माण को मंजूरी दे दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित भवनों में बैंकट हॉल, गेस्ट हाउस, सभागार, प्रशिक्षण कक्ष और बैठक कक्ष जैसी सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि सामाजिक, शैक्षिक और प्रशासनिक गतिविधियों का सुचारु संचालन हो सके। उन्होंने भवनों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने ओबीसी बाहुल्य क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

बैठक में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव श्रीधर बाबू अदांकी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!