मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने पूर्व दर्जा राज्य मंत्री स्व. हयात के घर पर पहुंच व्यक्त की शोक संवेदना - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने पूर्व दर्जा राज्य मंत्री स्व. हयात के घर पर पहुंच व्यक्त की शोक संवेदना

 मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने पूर्व दर्जा राज्य मंत्री स्व. हयात के घर पर पहुंच व्यक्त की शोक संवेदना

उत्तराखंड(चंपावत),मंगलवार 23 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार को वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व.हयात सिंह महरा के पैतृक गांव इन्द्रपुरी, बाराकोट ईजड़ा लोहाघाट पहुंच कर शोकाकुल परिवार से संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज मैदान ईजड़ा गांव में बनाए गए हेलीपैड पहुचे वहां से वह पैदल एवं कार से ईजड़ा गांव स्थित आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार जनों को गले लगाकर इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान देते हुए शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्व.महरा के जाने से पार्टी को क्षति हुई है, वे पार्टी के लिए एक स्तंभ रहे।

बीते दिनों भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा के पिताजी का 72 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया था। इसके उपरांत मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना गए।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, उद्योगपति नरेंद्र लडवाल, मुकेश कालखुड़िया, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद लाल वर्मा समेत शोकाकुल परिवार जन एवं जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!