मुख्यमंत्री ने एनयूजे-आई उत्तराखंड की जिला व नगर कार्यकारिणी को दिलाई शपथ - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने एनयूजे-आई उत्तराखंड की जिला व नगर कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

 मुख्यमंत्री ने एनयूजे-आई उत्तराखंड की जिला व नगर कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

उत्तराखंड(नैनीताल),शुक्रवार 06 जून 2025

देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया उत्तराखंड की नैनीताल की जिला एवं नगर इकाई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुक्रवार को डीएसए मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संगठन के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं उत्तरदायित्वपूर्ण पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर अफजल हुसैन ‘फौजी’, महासचिव राजू पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन पालीवाल, चंद्रेश पांडे, भूपेंद्र मोहन रौतेला व ओपी सिंह, उपाध्यक्ष प्रवीण कपिल, तेज सिंह नेगी, गिरीश पांडे व गंगा सिंह बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष नीरू भल्ला, संगठन मंत्री रिम्पी बिष्ट, सचिव पंकज कुमार, यूएस सिजवाली, दीवान सिंह बिष्ट, राजीव अग्रवाल, अजय चौहान व नावेद सैफी, कोषाध्यक्ष शीतल तिवारी, उप सचिव दीपक कुमार व अनुराग वर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य ललित जोशी, नवीन तिवारी व एसएम इमाम को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इसी प्रकार नगर कार्यकारिणी में अध्यक्ष गौरव जोशी, महामंत्री अजमल हुसैन सिद्दीकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश सागर, उपाध्यक्ष अमित पड़लिया, सुरेश कांडपाल व प्रदीप कुमार, सचिव कैलाश नेगी, संगठन मंत्री मुनिब उर रहमान, उप सचिव नीरज जोशी, कोषाध्यक्ष गणेश कांडपाल, महिला उपाध्यक्ष गुंजन मेहरा, संरक्षक रवींद्र पांडे श्रविश् तथा कार्यकारिणी सदस्य कैलाश जोशी, कांता पाल, नीरज तिवारी, इंद्र सिंह नेगी व तनुज पांडे को भी शपथ दिलाई गई। संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन जोशी ने किया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी ने संगठन का 10 सूत्रीय मांगपत्र प्रस्तुत किया, जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, मान्यता, पत्रकार कल्याण कोष, पेंशन व आवास आदि की मांगें प्रमुख रही।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने डीएसए मैदान में आयोजित एनके आर्य स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमों के साथ ही राज्य के राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों, मुख्यमंत्री खेल उन्नयन योजना के चयनित खिलाड़ियों आदि को पुरस्कृत व सम्मानित किया। साथ ही नगर में नये बने बास्केटबॉल कोर्ट, मानसखंड पथ एवं इसके पास नवनिर्मित दुकानों का लोकार्पण भी किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने मंडलस्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की और अधिकारियों को चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!