छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृह मंत्री शाह से की मुलाकात - Shaurya Mail

Breaking News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृह मंत्री शाह से की मुलाकात

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृह मंत्री शाह से की मुलाकात

नई दिल्ली,शनिवार 23 दिसंबर 2023

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को दिल्ली पहुंचकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।

शाह ने मुलाकात की फोटो एक्स पर साझा कर लिखा कि आज उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने जिन आशाओं और अपेक्षाओं से प्रदेश में भाजपा की सरकार को चुना है, मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री साय उन्हें निश्चित पूरा करेंगे और प्रदेश की संस्कृति व छत्तीसगढ़ महतारी के गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की थी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!