चारधाम यात्रा : हेली टिकट बुकिंग में साइबर धाेखाधड़ी राेकने काे एसआईटी गठित - Shaurya Mail

Breaking News

चारधाम यात्रा : हेली टिकट बुकिंग में साइबर धाेखाधड़ी राेकने काे एसआईटी गठित

 चारधाम यात्रा : हेली टिकट बुकिंग में साइबर धाेखाधड़ी राेकने काे एसआईटी गठित

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 29 मई 2025

चारधाम यात्रा में हेली टिकट बुकिंग में साइबर अपराध के जरिए कई यात्री ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और पुलिस महानिदेशक के मार्ग दर्शन में विशेष टॉस्क फोर्स (एसआईटी) की टीम गठित की गई है, जो टिकट बुंकिंग के नाम पर साइबर ठगी को रोकेगी।

वर्ष 2023 में 64 फर्जी वेबसाइटों को ब्लॉक कराया गया। वर्ष 2024 में 18 फर्जी वेबसाइटों, 45 फेसबुक पेजे, 20 बैंक खाते ब्लॉक किए गए। वर्ष 2025 में 51 फर्जी वेबसाइटों व 111 मोबाइल नंबरों को ब्लॉक करने के साथ ही 56 बैंक खातों को फ्रीज किया किया गया। इसके अलावा 30 व्हाट्सएप नंबरों को रिपोर्ट कर ब्लॉक कराया गया।

यह अभियान ’गृह मंत्रालय एएचए के अंतर्गत 14सी के समन्वय से चलाया जा रहा है। अभियान में डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेन्द्र गुंज्याल की विशेष निगरानी है और फर्जी हेलीकॉप्टर बुकिंग से जुड़े नए पेज और विज्ञापनों को रोका जा सके। सरकार ने उन्हें नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

इस प्रकरण की ’प्रतिदिन मॉनिटरिंग स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह करते हैं और उप निरीक्षक आशीष गुसाईं प्रतिदिन संबंधित प्लेटफार्मों को डीआईजी कानून व्यवस्थाको अवगत कराते हैं और नोटिस भेजने की कार्रवाई की जाती है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!