केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने ली बीआरओ एवं लोनिवि के अधिकारियों की बैठक - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने ली बीआरओ एवं लोनिवि के अधिकारियों की बैठक

 केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने ली बीआरओ एवं लोनिवि के अधिकारियों की बैठक

केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने ली बीआरओ एवं लोनिवि के अधिकारियों की बैठक

 

देहरादून, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बीजापुर गेस्ट हाउस देहरादून में बी.आर.ओ. एवं राज्य के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों साथ बैठक की। केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिये कि प्रदेश के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों एवं सीमान्त क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग एवं बी.आर.ओ. संयुक्त रूप से मिलकर कार्य करें। रिस्पांस टाइम को कम से कम किया जाए। उन्होंने कहा कि बी.आर.ओ. को देश के दुर्गम क्षेत्रों में सड़क मार्ग व सेतु, टनल निर्मित करने का अनुभव है। राज्य में तैनात बी.आर.ओ. के अधिकारियों ने राज्य को पूर्ण सहयोग की बात कही गई।

बैठक में आर. के. सुधांशु, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तराखण्ड शासन, हरि ओम शर्मा प्रमुख अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, ब्रिगेडियर राजीव श्रीवास्तव (बी.आर.ओ.) पुनीत जैन (कार्यवाहक मुख्या अभियन्ता, बी.आर.ओ.) एवं अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!