केन्द्र ने 33 परियोजनाओं के लिए 559 करोड़ किया जारी, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का जताया आभार - Shaurya Mail

Breaking News

केन्द्र ने 33 परियोजनाओं के लिए 559 करोड़ किया जारी, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

 केन्द्र ने 33 परियोजनाओं के लिए 559 करोड़ किया जारी, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 06 मार्च 2024

मुख्यमंत्री धामी के विशेष प्रयासों से केन्द्र ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अवस्थापना विकास हेतु 33 परियोजनाओं के लिए 559 करोड़ की धनराशि जारी करा दी है। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को इस बाबत पत्र उत्तराखण्ड शासन को भेज दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से जारी की गई धनराशि से प्रदेश में विकास को और तेज गति मिलेगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!