सीडीएस ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

सीडीएस ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट

 सीडीएस ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 18 जनवरी 2024

सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल अनिल चौहान ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली में मुलाकात की।

इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल और सीडीएस ने राष्ट्रीय सुरक्षा, सैनिक कल्याण और विभिन्न सुरक्षा मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने कश्मीर और सेना मुख्यालय में सैन्य सेवाओं के दौरान एक साथ बिताए गए पुराने दिनों को याद किया। राज्यपाल ने उन्हें उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि हर उत्तराखंडी और भारतीय को उन पर बहुत गर्व है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!