कार्डियक सर्जरी ओपीडी का आयोजन किया गया
रुद्रपुर, हृदय संबंधी बीमारियां इन दिनों बढ़ती ही जा रही हैं इन्ही मुद्दों को लेकर चिंता जताते हुए नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम ने रुद्रपुर में कार्डियक सर्जरी ओपीडी का आयोजन किया गया। जिसमें नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम के सीनियर कन्सलटेंट, कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी, डॉ रचित सक्सेना द्वारा कई रोगियों की जांच की गई व उन्हें उचित परामर्श भी दिए गए। नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम द्वारा किए गए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वहां के रोगियों के लिए जांच एवं परामर्श के साथ-साथ छोटे शहरों में फैलने वाली इन बीमारियों पर लगाम लगाना है।
हृदय रोगों से संबंधित समस्याओं के बढ़ने को लेकर लोग भले ही जागरूक दिख रहे हों पर थोड़ी भी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। अपने मन पर कंट्रोल ना करने के कारण आप कुछ भी खाने पहले अपने सेहत के बारे में नहीं सोचते और उसका असर आपके हार्ट पर पड़ता है। इसलिए खाने से पहले अपने दिल की सुने पर उसके साथ-साथ अपने हृदय का भी ख्याल रखें। नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम द्वारा ये आयोजन रुद्रपुर के अरोड़ा हॉस्पिटल एंड हार्ट केयर हॉस्पिटल में गुरुवार को सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक आयोजित किया गया। इसमें नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम के सीनियर कन्सलटेंट, कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी, डॉ रचित सक्सेना रोगियों की उचित जांच व परामर्श हेतु उपस्थित रहे।
डॉ रचित सक्सेना ने बताया कि भारत में हृदय संबंधी रोगों की वजह से लगभग प्रति 100,000 लोगों में से 272 लोगों को मौत हो जाती है। यह बीमारी लोगों में अपने दिल पर नियंत्रण ना कर पाने के कारण अनुचित खानपान से भी होती है। इस बीमारी की वजह से मरीज के हृदय और अन्य अंगों में ऑक्सीजन युक्त रक्त के प्रवाह में बाधा (अवरोध) उत्पन्न हो जाती है। इसकी एक बड़ी वजह हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी पहले से मौजूद बीमारियों के कारण ब्लॉकेज उत्पन्न कर देते हैं।
दुनिया भर में हृदय सम्बंधी बीमारियां मृत्यु का सबसे बड़ा कारण बनती हैं और इसी कारण हार्ट प्रॉब्लम से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। पहले ये समस्या ज्यादा उम्र के लोगों को अधिक होती थी पर अब कम उम्र के लोगों में भी ये समस्या बढ़ रही है। 2019 में हृदय रोग (सीवीडी) से अनुमानित 17.9 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई, जो सभी वैश्विक मौतों का 32 प्रतिशत है। इनमें लगभग 85 प्रतिशत मृत्यु हार्ट अटैक और स्ट्रोक के कारण हुईं है। इन्ही पहलुओं पर चिंता जताते हुए नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम ने हृदय संबंधी रोगों के लिए जांच शिविर का आयोजन किया। इस प्रकार के मामले रुद्रपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में ज्यादा देखने को मिले रहे हैं इसलिए रुद्रपुर में नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम की तरफ से कार्डियक सर्जरी ओपीडी का आयोजन किया गया। इन परिस्थितियों में विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते इलाज और बीमारी का पता लगाना और नियंत्रित जीवन शैली जीवन को बचा सकती है। इसलिए यदि आप हृदय को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अपने दिल पर भी आप को कंट्रोल करना पड़ेगा आपको यह देखना पड़ेगा कि क्या खाना आपकी सेहत के लिए लाभदायक है और क्या खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक। थोड़ा दिल की भी सुने और थोड़ा हार्ट की भी।