कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी , चार घायल - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी , चार घायल

कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी , चार घायल

 

घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल में भर्ती किया

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

बागेश्वर। जिला मुख्यालय से दफौट की तरफ जा रही एक आल्टो कार आएफसी गोदाम के समीप अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और फायर विभाग की टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल में भर्ती किया है। डॉक्टर उनके उपचार में जुट गए हैं।

बुधवार को लगभग एक बजे जिला मुख्यालय से दफौट की तरफ जा रही यूके02-3030 आल्टो कार आरएफसी गोदाम के समीप अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने जिसकी सूचना तत्काल फायर सर्विस को दी। लगभग बीस मिनट के अंतराल में पुलिस और फायर घटना स्थल पहुंच गई।

घटना में चालक भगवान सिंह 55 वर्ष, संतोष कनवाल 40 वर्ष, लछमन सिंह 52 वर्ष, हर्ष सिंह 47 वर्ष घायल हो गए। चारों घायलों को रेस्क्यू टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती किया। डाक्टरों के अनुसार चारों की हालत में सुधार हो रहा है। कोतवाल डीआर वर्मा के अनुसार सभी घायल मालता गांव के निवासी हैं। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अधिकतर घायल शराब के नशे में हैं। मेडिकल परीक्षण के बाद पुष्टि हुई है। उनका उपचार कराया जा रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!