कार के ऊपर गिरा बोल्डर, बाल-बाल बचे यात्री - Shaurya Mail

Breaking News

कार के ऊपर गिरा बोल्डर, बाल-बाल बचे यात्री

कार के ऊपर गिरा बोल्डर, बाल-बाल बचे यात्री

रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बदरी-केदार हाईवे पर कई जगहों पर पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर गिर रहे हैं। जबकि छोटे पत्थरों का गिरने का सिलसिला जारी है। नरकोटा के पास भी एक यात्री वाहन के ऊपर बोल्डर गिरा। शुक्र रहा कि वाहन में सवार लोग सुरक्षित बच एक। महज एक यात्री को गंभीर चोट आई है।

बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा के पास बड़ा हादसा होने से टल गया। बारिश में यहां पत्थर गिरते देख एक यात्री वाहन वापस लौटने लगा कि इसी बीच पहाड़ी से बोल्डर कार के ऊपर गिर गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार पांच लोगों में से सभी सकुशल बच गए। एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई। वाहन में सवार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। वहीं सिरोबगड़ में भी पहाड़ी से दिनभर पत्थरों की बरसात होती रही जिससे देर सांय तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी। वाहन वैकल्पिक मार्गाे से चलते रहे। केदारनाथ हाईवे पर भी रुद्रप्रयाग संगम बाजार में फिर हादसा हटा। पहाड़ी से पत्थर गिरते रहे। यहां एक यात्री वाहन बाल बाल बचा। अन्य स्थानों पर भी पत्थर गिरते रहे। दोनों हाईवे पर जोखिमों के बीच वाहनों की आवाजाही होती रही।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!