कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार अजय टम्टा के पक्ष में की जनसभा - Shaurya Mail

Breaking News

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार अजय टम्टा के पक्ष में की जनसभा

 कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार अजय टम्टा के पक्ष में की जनसभा

उत्तराखंड(अल्मोड़ा),शुक्रवार 05 अप्रैल 2024

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड में नवीन युग और अंत्योदय का संकल्प साकार हुआ है। वह अपनी विधानसभा सोमेश्वर के ताकुला मंडल में पाटिया और नाई ढौल शक्ति केन्द्र में भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार अजय टम्टा के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहीं थी। संबोधन से पूर्व कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय जनता को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड में नवीन युग का उदय हुआ है और अंत्योदय का संकल्प साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी ने सोचा नहीं होगा कि आज सीमावर्ती इलाकों में भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी लेकिन आज हर वर्ग तक मूलभूत सुविधाएं पहुंच रहीं हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम सबको मिलकर विकास का कमल खिलाना है और फिर एक बार मोदी को सरकार में लाना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि कभी लोगों ने नहीं सोचा था कि अनुच्छेद 370 हटेगा लेकिन मोदी सरकार ने इसे हटाया। कभी लोगों ने नहीं सोचा था कि 500 साल बाद राम मंदिर का निर्माण होगा लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल में यह बना। पहले लोगों को गैस कनेक्शन के लिए पैरवी की जरूरत होती थी लेकिन आज घर-घर कनेक्शन दिया जा रहा है। यह सब एक सशक्त नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है। ऐसी ही प्रगति के लिए हमें तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनानी है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप नगरकोटी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, बूथ अध्यक्ष ललित प्रसाद, बूथ अध्यक्ष सुंदर सिंह पिलखवाल, पदम सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष तारा नयाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहन कुमार, शक्ति केंद्र प्रभारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान हेमन्त कुमार, महेश कुमार, नंदन सिंह नयाल सहित कई महिलाएं और ग्रामीण मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!