राम लला के दर्शन कर कैबिनेट मंत्री आर्या बोलीं, आज मन बहुत प्रसन्न है - Shaurya Mail

Breaking News

राम लला के दर्शन कर कैबिनेट मंत्री आर्या बोलीं, आज मन बहुत प्रसन्न है

 राम लला के दर्शन कर कैबिनेट मंत्री आर्या बोलीं, आज मन बहुत प्रसन्न है

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 20 फरवरी 2024

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अपने कैबिनेट के साथियों के साथ अयोध्या स्थित श्रीराम लला के दर्शन किए। कैबिनेट मंत्री आर्या ने कहा कि आज मन बहुत प्रसन्न है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री धामी और अपने कैबिनेट के साथियों के साथ अयोध्या धाम पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी और अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना कर देश- प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।

कैबिनेट मंत्री आर्या ने श्रीराम लला के दर्शन और पूजन के बाद कहा कि आज मन बहुत प्रसन्न है। मैं अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली समझती हूं कि रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंची हूँ। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया और कहा कि उनके प्रयासों से ही अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सम्पूर्ण उत्तराखंड राममय हो गया था। देवभूमि के हर मंदिर में भजन,भगवान राम का पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुए और प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया। उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर नहीं, बल्कि यह राष्ट्र का मंदिर है। आज प्रभु श्रीराम की नगरी में रामलला के दर्शन का मौका मिलना सौभाग्य की बात है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!