ब्राह्मण समाज ने पुण्यानंद गिरि महाराज के खिलाफ किया प्रदर्शन
हरिद्वार , महामंडलेश्वर पुण्यानंद गिरि महाराज द्वारा ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किए जाने के खिलाफ ब्राह्मण समाज के लोगों ने कनखल चौक बाजार पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया. इसके साथ ही ब्राह्मण समाज के लोगों ने कनखल थाने का घेराव किया।
लोगों ने बीते रोज पुण्यानंद गिरि महाराज के खिलाफ दी गई तहरीर पर कार्रवाई न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए तत्काल पुण्यानंद गिरि की गिरफ्तारी की मांग की।