ब्रह्मकुमारी की उप क्षेत्रीय प्रमुख मंजू दीदी ने मुख्यमंत्री से की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

ब्रह्मकुमारी की उप क्षेत्रीय प्रमुख मंजू दीदी ने मुख्यमंत्री से की भेंट

 ब्रह्मकुमारी की उप क्षेत्रीय प्रमुख मंजू दीदी ने मुख्यमंत्री से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 26 अक्टूबर 2024

ब्रह्मकुमारी की उप क्षेत्रीय प्रमुख मंजू दीदी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्था समाज में शांति,सद्भाव और मानवता का संदेश देने का कार्य कर रही है।

इस दौरान मंजू दीदी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि राज्य के विधायकों और अन्य प्रबुद्ध लोगों के समक्ष ब्रह्मकुमारी की मोटिवेशन स्पीकर बी.के.शिवानी के प्रवचनों के आयोजनों के लिए यदि समय नियत हो सके तो इससे सभी लोग लाभान्वित हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्था समाज में शांति,सद्भाव और मानवता का संदेश देने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने समाज में परस्पर भाईचारे का संदेश देने की आज नितांत जरूरत बताते हुए कहा कि यह संस्था देश व विदेश में करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य कर रही है। संस्था से जुड़ी बहनें और भाईयों की ओर से लोगों को सरल भाषा में जीवन जीने की कला के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी सराहनीय है।

इस अवसर पर साहित्यकार गोपाल नारसन की ओर से मुख्यमंत्री को स्वयं की लिखी पुस्तक श्रीमद्भागवत गीता भेंट की गई। इस दौरान बहिन सोनिया, सुशील भाई और श्याम सैनी उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!