चीला वाहन दुर्घटना में लापता महिला वन अधिकारी का शव बरामद - Shaurya Mail

Breaking News

चीला वाहन दुर्घटना में लापता महिला वन अधिकारी का शव बरामद

 चीला वाहन दुर्घटना में लापता महिला वन अधिकारी का शव बरामद

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 11 जनवरी 2024

बीते दिनों चीला वाहन दुर्घटना में लापता महिला वन्य जीव प्रतिपालक का शव एसडीआरएफ ने गुरुवार सुबह पावर हाउस के निकट नहर से बरामद किया। चीला हादसे में मरने वाली की संख्या अब 5 हो गई है।

चीला रेंज में सोमवार को हुई दुर्घटना में चार वन अधिकारियों की मौत हो गयी थी जबकि महिला वन्य जीव प्रतिपालक चीला, आलोकी दुर्घटना के बाद से लापता थीं। महिला अधिकारी की तलाश में एसडीआरएफ की ओर से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। गुरुवार तड़के टीम को चीला पावर हाउस के निकट नहर में शव बरामद हुआ।

मौके पर मौजूद निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि बरामद शव की शिनाख्त घटना में लापता महिला अधिकारी के रूप में हो गयी है। शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को राजाजी पार्क की चीला रेंज में ट्रायल के लिए बुलाए गए इलेक्ट्रिक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से महिला अधिकारी नहर में बह गई। दुर्घटना में चार वन विभाग कर्मियों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!