मुख्यमंत्री से राज्य भर से आए ब्लॉक प्रमुखों और प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री से राज्य भर से आए ब्लॉक प्रमुखों और प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने की भेंट

 मुख्यमंत्री से राज्य भर से आए ब्लॉक प्रमुखों और प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 04 दिसंबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में राज्य भर से आए ब्लॉक प्रमुखों व प्रधान संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री से जिलापंचायतों में अध्यक्षों को ही प्रशासन बनाये जाने की भांति ब्लॉक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों को भी ब्लाकों एवं ग्राम सभाओं में प्रशासक के रूप में नामित किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने इस में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

इस अवसर पर इंदर रावत-ब्लॉक प्रमुख रामनगर, हरीश बिष्ट-ब्लॉक प्रमुख भीमताल, दर्शन दानु-ब्लॉक प्रमुख देवायल, महेन्द्र राणा- ब्लॉक प्रमुख पौड़ी, भास्कर सम्बल-प्रदेश ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष रवि कन्याल ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग, दीपक भण्डारी ब्लॉक प्रमुख, गोविंद दानु ब्लॉक प्रमुख कपकोट, मठुरसिंह ब्लॉक प्रमुख कालसी, रणजीतसिंह ब्लॉक प्रमुख खटीमा आदि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!