तीर्थयात्रियों की राह आसानी बनाएगी बीकेटीसी, मुख्य सचिव से मिले अध्यक्ष अजेंद्र - Shaurya Mail

Breaking News

तीर्थयात्रियों की राह आसानी बनाएगी बीकेटीसी, मुख्य सचिव से मिले अध्यक्ष अजेंद्र

 तीर्थयात्रियों की राह आसानी बनाएगी बीकेटीसी, मुख्य सचिव से मिले अध्यक्ष अजेंद्र

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 01 मार्च 2024

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शुक्रवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से भेंट कर आगामी यात्रा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। साथ ही केदारनाथ धाम में रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों के आवागमन के दृष्टिगत आवासीय सुविधा में विस्तार की आवश्यकता बताई। उन्होंने यात्री सुविधाओं के दृष्टिगत केदारनाथ धाम में विश्राम गृह व रैन सेल्टर निर्माण के लिए बीकेटीसी को भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

अजेंद्र ने कहा कि वर्ष 2013 की आपदा से पूर्व केदारनाथ धाम में बीकेटीसी के कई यात्री विश्राम गृह और भवन अवस्थित थे, मगर आपदा में ये सभी ध्वस्त हो गए थे। केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण के लिए मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों के लिए बीकेटीसी की सारी भूमि अधिग्रहित कर ली गई है। वर्तमान में बीकेटीसी के पास कोई भी विश्राम गृह नहीं है। इस कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने मुख्य सचिव से केदारनाथ मंदिर परिसर के समीप भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि वहां पर पर्याप्त कक्षों वाले एक विश्राम गृह का निर्माण किया जा सके। अजेंद्र ने मुख्य सचिव से केदारनाथ हेलीपैड के समीप भी बीकेटीसी को भूमि उपलब्ध कराने के लिए कहा, जिस पर बीकेटीसी अपने संसाधनों से एक हॉलनुमा ढांचा तैयार कराएगी। इस प्री फेब्रिकेटेड ढांचे में अलाव इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आर्थिक कमजोर तीर्थ यात्री वर्षा व बर्फबारी के समय इसका उपयोग कर सकें।

टेंट कॉलोनी के लिए सुव्यवस्थित नीति बनाने की जरूरत

बीकेटीसी अध्यक्ष ने केदारनाथ धाम में गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के विश्राम गृह को उच्चीकृत किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने केदारनाथ धाम में रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से आवंटित किए जाने वाली टेंट कॉलोनी के लिए सुव्यवस्थित नीति बनाने की जरूरत भी बताई।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!