भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार : महेंद्र भट्ट - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार : महेंद्र भट्ट

 भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 03 मार्च 2024

अबकी बार 400 पार के नारे के साथ भाजपा पूरे देश में कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देने का काम कर रही है। इसी संदर्भ में उत्तराखंड में भी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय समेत तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपने सभी प्रकोष्ठों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ लगातार रणनीति बनाने में जुटी है। प्रदेश मुख्यालय में 21 प्रकोष्ठों के संयोजकों, सहसंयोजकों के साथ में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 2024 के संकल्प पत्र में आम लोगों से पार्टी किस तरह से सुझाव लेगी उसको लेकर चर्चा हुई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ सभी प्रकोष्ठों के संयोजक भी इस बैठक में शामिल हुए। प्रत्याशियों के नाम के ऐलान के साथ ही पार्टी ने तय किया है कि अब उसकी पूरी तरह से फोकस चुनावी संकल्प पत्र बनाने में रहेगा। आम लोगों के सुझाव के आधार पर बीजेपी संकल्प पर पत्र बनाएगी। सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ में बैठक में कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है उत्तराखंड के विकास को लेकर भाजपा अपना संकल्प तैयार करेगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!