भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस विधायक का पुतला, जमकर की नारेबाजी - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस विधायक का पुतला, जमकर की नारेबाजी

 भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस विधायक का पुतला, जमकर की नारेबाजी

नानकमत्ता : सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर कांग्रेस के द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला आग के हवाले किया। कांग्रेस के विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष इन्द्र पाल सिंह मान के नेतृत्व में नगर के मुख्य चौराहे पर इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ केकेएस मेर को से अभद्र भाषा का प्रयोग करने के विरोध में द्वाराहाट के कांग्रेस के विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला आग के हवाले किया। और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विधायक के द्वारा किया गया यह कृत्य निंदनीय है जिसको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गलत बयान बाजी को लेकर रोष व्यक्त किया। पुतला फूंकने वालों में श्रीपाल सिंह राणा, रवि ग्रेवाल, तरुण राणा, ओम नारायण राणा, जितेंद्र राणा, रणजीत राणा, खेमकरण राणा, कृष्ण सक्सेना, पीयूष गुप्ता, राकेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!