प्रदेश की पांचों लोकसभा क्षेत्र में भाजपा भारी बहुमत के साथ विजयश्री प्राप्त करेगी : सुरेश तिवारी - Shaurya Mail

Breaking News

प्रदेश की पांचों लोकसभा क्षेत्र में भाजपा भारी बहुमत के साथ विजयश्री प्राप्त करेगी : सुरेश तिवारी

 प्रदेश की पांचों लोकसभा क्षेत्र में भाजपा भारी बहुमत के साथ विजयश्री प्राप्त करेगी : सुरेश तिवारी

उत्तराखंड(हल्द्वानी),मंगलवार 02 अप्रैल 2024

वरिष्ठ नेता सुरेश तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ विजयश्री प्राप्त करेगी। नैनीताल संसदीय सीट पर कांग्रेस पार्टी अपनी जमानत बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। भारतीय जनता पार्टी अपने मजबूत संगठन के बल पर चुनाव में विजय श्री प्राप्त करेगी। जबकि कांग्रेस का संगठन पूरी तरह छिन्न-भिन्न है।

तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए देश की जनता मन बना चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने जिस प्रकार भारत का पूरी दुनिया के अंदर गौरव बढ़ाया है, देश जिस प्रकार विकास की और अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि नैनीताल संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अजय भट्ट भारी बहुमत से यहां के सांसद बनेंगे कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अपनी जमानत बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। नैनीताल संसदीय सीट पर कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!