भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों पर किया पलटवार
उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 19 फरवरी 2026
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भटृ ने कांग्रेस के सत्र अवधि पर लगाए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि जिनके विधायक दिन में हंगामा और रात को सोने का काम करते हों, उनके लिए सत्र की अवधि पर चिंता करना पाखंड है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बुधवार काे एक बयान जारी कर कहा कि विधानसभा सत्र की समयावधि कार्य मंत्रणा समिति तय करती है, जिसमें विपक्ष भी शामिल होता है। आगामी 9 मार्च से गैरसैण में होने वाले बजट सत्र को प्रदेश की आर्थिक समृद्धि और जनकल्याणकारी योजनाओं को सामने लाने वाला बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सत्र में नीतिगत और जनता के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा होगी और विपक्ष को अनावश्यक बयानबाजी के बजाय पूरी तैयारी के साथ सदन में आना चाहिए।
उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अधिकांश समय विपक्ष सदन में शोरगुल और हंगामे में व्यस्त रहता है और सार्थक बहस में भाग नहीं लेता। भाजपा ने आग्रह किया कि सभी पक्ष राज्यहित में बजट सत्र में सहयोग करें और जनकल्याणकारी योजनाओं पर सार्थक चर्चा सुनिश्चित करें।