बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा ने दर्ज की जीत - Shaurya Mail

Breaking News

बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा ने दर्ज की जीत

 बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा ने दर्ज की जीत

पार्वती दास 2405 मतों से हुईं विजयी

बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा की धमक कायम रही। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने जीत हासिल की। हालांकि शुरुआती रुझान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने कड़ा मुकाबला चल रहा था। अंत में पार्वती दास ने 2405 मतों से जीत दर्ज की। चौथे राउंड की मतगणना के बाद तेजी से वोट पार्वती दास के पक्ष निकले। और 11वें चरण तक पहुंचे ही भाजपा प्रत्याशियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार, यूकेडी के अर्जुन कुमार देव, सपा के भगवती प्रसाद और उपपा के भगवत कोहली की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। बता दें. स्व. पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसके बाद भाजपा ने चंदन रामदास की पत्नी को ही चुनाव में उतारा। चंदन रामदास की पत्नी के साथ ही उनके बेटे के भी चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास पर ही दांव खेला।

सीएम धामी बोले- ये जीत चंदन राम दास को श्रद्धांजलि

बागेश्वर उपचुनाव नतीजों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “मैं बागेश्वर के मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं… मैं पार्वती दास को बधाई देना चाहता हूं और यह जीत चंदन दास को श्रद्धांजलि है। हम उनके अधूरे काम को पूरा करेंगे। मैं एक बार फिर बागेश्वर की जनता को बधाई देता हूं कि उन्होंने देश और उत्तराखंड में पीएम मोदी की नीतियों का समर्थन किया।

पोस्टल बैलेट में भाजपा को मिले 781 मत

पोस्टल बैलेट में भाजपा को 781 मत मिले। जबकि कांग्रेस को 697 मिले। इसके अलावा 19 मत युकेडी को, 5 मत उपपा को, 11 मत सपा को और 25 मत नोटा को मिले।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!