Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में आग लगने की घटना को गंभीरता से लिया और बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दियाबीआईएस प्रमाणित वस्तुओं का उपयोग देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : राज्यपालश्री एल.पी. जोशी ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) के रूप में पदभार ग्रहण कियाविरासत महोत्सव में आज भिन्न-भिन्न स्कूलों के 86 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग कर तरह-तरह की कलाओं में अपने-अपने हुनर का रोचक एवं अद्भुत प्रदर्शन कियाप्रारंभिक शिक्षा के द्वादश राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ उत्तराखंड की प्रथम महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल जी द्वारा किया गया

भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज जयपुर में तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व

नई दिल्ली,शनिवार 31 मई 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा आज दोपहर बाद राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच रहे हैं। वह तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। भाजपा ने जेपी नड्डा के आज के कार्यक्रम को अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, नड्डा दोपहर तीन बजकर 10 मिनट पर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा जयपुर में जवाहर सर्किल से शुरू होगी। इसका समापन पिंक सिटी के एंटरटेनमेंट पैराडाइज में होगा। तिरंगा यात्रा लगभग 40 मिनट में पूरी होगी। इसके बाद यहीं पर पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर कार्यक्रम शुरू होगा। नड्डा अपने विचार रखेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!