भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का हल्द्वानी में ढोल-बाजों और पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का हल्द्वानी में ढोल-बाजों और पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत

 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का हल्द्वानी में ढोल-बाजों और पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत

उत्तराखंड(हल्द्वानी),बुधवार 09 सितंबर 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हल्द्वानी पहुंचने पर उत्साह से लबरेज भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजों और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश कार्यसमिति के द्वितीय सत्र की शुरुआत हुई। इससे पहले पंतनगर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्प गुच्छ और बाबा नीम करौली का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को भाजपा के संगठनात्मक और आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कल बृहस्पतिवार को नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!