भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज हरियाणा और दिल्ली में करेंगे रोड शो - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज हरियाणा और दिल्ली में करेंगे रोड शो

नई दिल्ली,मंगलवार 21 मई 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। नड्डा इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार नड्डा आज चुनाव प्रचार की शुरुआत हरियाणा के रोहतक से करेंगे। यहां उनका रोड शो सुबह 10ः10 बजे शुरू होगा। यहां से वह जींद पहुंचेंगे। जींद में नड्डा का रोड शो दोपहर 12ः15 बजे शुरू होगा। जींद से नड्डा सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यहां वह शाम छह बजे दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिला में आयोजित रोड शो में शामिल होंगे। यह रोड शो जाट चौक चौपाल से पालम रेलवे स्टेशन तक निकलेगा। रोड शो करने के बाद नड्डा पीतमपुरा पहुंचेंगे। पीतमपुरा के महेंद्र पार्क चौक पर वह रात आठ बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!