भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज बिहार में - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज बिहार में

नई दिल्ली,रविवार 26 मई 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार नड्डा आज दोपहर सवा 12 बजे बिहार के जहानाबाद, दो बजे भोजपुर जिला के आरा और शाम 4ः10 बजे नालंदा जिले के बिहारशरीफ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!