भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के खिलाफ खोला मोर्चा - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के खिलाफ खोला मोर्चा

 भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के खिलाफ खोला मोर्चा

भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के खिलाफ खोला मोर्चा

हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में कलह उजागर हो गई है। लक्सर सीट से भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें गद्दार बताकर पार्टी से उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है। विधायक संजय गुप्ता ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस चुनाव में पार्टी की हार सुनिश्चित करने के लिए कई भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया है। गुप्ता ने कहा कि कौशिक ने मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार का समर्थन किया। वह देशद्रोही हैं। मैं भाजपा नेतृत्व से उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग करता हूं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!