राजधानी के कई बूथ पर भाजपा नेता सुनेंगे प्रधानमंत्री के 'मन की बात - Shaurya Mail

Breaking News

राजधानी के कई बूथ पर भाजपा नेता सुनेंगे प्रधानमंत्री के ‘मन की बात

नई दिल्ली,शनिवार 29 जून 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे। दिल्ली भाजपा ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के लिए कई बूथों पर खास आयोजन किया है।

अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को आरके पुरम स्थित कर्नाटक संघ सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनेंगे। इसी स्थान पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहेंगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!