भाजपा के वरिष्ठ नेता रतन सिंह गुनसोला का निधन, सीएम ने जताया शोक - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा के वरिष्ठ नेता रतन सिंह गुनसोला का निधन, सीएम ने जताया शोक

 भाजपा के वरिष्ठ नेता रतन सिंह गुनसोला का निधन, सीएम ने जताया शोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता रतन सिंह गुनसोला का निधन, सीएम ने जताया शोक

 

देहरादून, उत्तराखंड में दो बार टिहरी के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे रतन सिंह गुनसोला का निधन हो गया है। रतन सिंह 80 साल के थे. रतन सिंह गुनसोला का लंबे समय से ही स्वास्थ्य खराब चल रहा था। शनिवार सुबह रतन सिंह गुनसोला का मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। गुनसोला के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक व्यक्त किया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रतन सिंह गुनसोला का लंबी बीमारी के बादशनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने भाजपा का टिहरी में पंचायत में प्रतिनिधित्व किया था। रतन सिंह गुनसोला जिले से दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहे है। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के टिकट से 2002 में विधायक का चुनाव भी लड़ा था। रतन सिंह गुनसोला का लंबे समय से ही स्वास्थ्य खराब चल रहा था और वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में उपचार ले रहे थे। शनिवार सुबह रतन सिंह गुनसोला का मैक्स अस्पताल में निधन हुआ है। रतन सिंह गुनसोला ऊर्जा के क्षेत्र में प्रयास रत रहे थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!