भाजपा में शामिल हुए उत्तराखंड में AAP का CM चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल, धामी ने किया स्वागत - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा में शामिल हुए उत्तराखंड में AAP का CM चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल, धामी ने किया स्वागत

 भाजपा में शामिल हुए उत्तराखंड में AAP का CM चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल, धामी ने किया स्वागत

भाजपा में शामिल हुए उत्तराखंड में AAP का CM चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल, धामी ने किया स्वागत

आम आदमी पार्टी लगातार दूसरे राज्यों में विस्तार की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में उसे उत्तराखंड में बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। वह लगातार पार्टी में हो रही अपनी उपेक्षाओं की वजह से निराश चल रहे थे। भाजपा में कर्नल अजय कोठियाल का स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में कर्नल अजय कोठियाल को अपना मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया था। हालांकि पार्टी को कोई सफलता नहीं मिली। अजय कोठियाल भी अपना चुनाव हार गए थे।

पूर्व सैन्य अधिकारी ने अपने इस्तीफे की प्रति ट्विटर पर पोस्ट करते हुए पार्टी छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की थी। राज्य विधानसभा चुनाव में गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ने वाले कोठियाल की जमानत जब्त हो गई थी। केजरीवाल को लिखे अपने पत्र में कर्नल कोठियाल ने कहा था मैं 19 अप्रैल 2021 से लेकर 18 मई 2022 तक आम आदमी पार्टी का सदस्य रहा हूं। पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के पूर्व कर्मियों,बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैं 18 मई को अपना इस्तीफा आपको भेज रहा हूं। हालांकि, 24 अगस्त, 2021 को एक सदस्य के रूप में पार्टी में शामिल हुए उपाध्याय ने अपने इस्तीफे का कारण पार्टी की विचारधारा से मोहभंग होना बताया। उपाध्याय ने केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा, ‘‘आप का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद, मैंने महसूस किया कि यह विचारधारा और कार्यशैली से बहुत दूर है।’’

कोठियाल ने उत्तराखंड के लिए पार्टी के वर्तमान प्रभारी और सह-प्रभारी को भी पार्टी पर ‘‘थोपा’’ हुआ करार दिया था और उन पर अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए इसे ‘‘ईस्ट इंडिया कंपनी के एजेंटों’’ की तरह चलाने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी द्वारा अपने साथ किए जा रहे कथित व्यवहार से कर्नल कोठियाल खुश नहीं थे। उत्तराखंड में पार्टी के प्रदर्शन का विश्लेषण करने के लिए हाल में दिल्ली में हुई बैठक में भी कर्नल कोठियाल को नहीं बुलाया गया था। हाल में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि कर्नल कोठियाल का पार्टी छोड़ने का निर्णय व्यक्तिगत है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!