मंडल अध्यक्षों के नामों को अंतिम रूप दे रही है भाजपा - Shaurya Mail

Breaking News

मंडल अध्यक्षों के नामों को अंतिम रूप दे रही है भाजपा

 मंडल अध्यक्षों के नामों को अंतिम रूप दे रही है भाजपा

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 18 फरवरी 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश नेतृत्व की ओर से मंडल अध्यक्षों के नामों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज 06 जिलों की 20 विधानसभा के पर्यवेक्षकों की ओर तैयार 104 मंडलों के नामों के पैनल पर चर्चा हुई।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में हुई चर्चा बैठक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुये। बैठक में प्रदेश चुनाव अधिकारी व राजपुर विधायक खजान दास और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी , खिलेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। संगठन पर्व के अंतर्गत आज से प्रारंभ हुई पूर्व निर्धारित यह प्रक्रिया तीन दिन 17,18,19 फरवरी तक चलने वाली है। जिसमें जनपदवार अलग अलग विधानसभा में भेजे गए पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर विस्तृत विचार विमर्श किया जा रहा है।

इस दौरान प्रदेश नेतृत्व की ओर से सभी पर्यवेक्षकों से उनके ओर से तैयार मंडल अध्यक्ष दावेदारों के पैनल पर चर्चा की गई। वहीं संबंधित मंडल और जनपद के सामाजिक क्षेत्रीय और वर्गों के समीकरण पर भी विचार किया गया।

उन्होंने बताया कि आज पहले दिन पार्टी के जिन सांगठनिक जिलों में मंडल अध्यक्ष के नाम पर चर्चा पूरी हुई, उसमें उत्तरकाशी के गंगोत्री, यमुनोत्री और पुरोला विधानसभा, चमोली जिले की बद्रीनाथ, कर्णप्रयाग, थराली विधानसभा, रुद्रप्रयाग की केदारनाथ और रुद्रप्रयाग विधानसभा, टिहरी की नरेंद्र नगर, टिहरी, प्रताप नगर, देवप्रयाग, धनौल्टी और धनसाली विधानसभा पौड़ी की श्रीनगर, चौबट्टाखाल और पौड़ी विधानसभा, कोटद्वार की लैंसडाउन कोटद्वार और यमकेश्वर विधानसभा शामिल हैं। कुल मिलाकर इन सभी जिलों के 104 मंडलों में अध्यक्ष के नामों पर चर्चा की गई।

उन्हें बताया कि संगठन चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 20 फरवरी तक मंडल अध्यक्ष की घोषणा किया जाना निश्चित है। तदुपरांत 20 से 28 फरवरी के मध्य जिला अध्यक्षों के चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!