भाजपा ने पांचों लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी, सह प्रभारी व संयोजक नियुक्त किए - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा ने पांचों लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी, सह प्रभारी व संयोजक नियुक्त किए

 भाजपा ने पांचों लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी, सह प्रभारी व संयोजक नियुक्त किए

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 19 जनवरी 2024

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्रीय स्तर से मिलने वाले दिशा निर्देश हों या फिर ग्राउंड लेवल पर होने वाले कार्यक्रम, सभी को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर ली है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में बीजेपी ने पांचों लोकसभा सीटों को दो कलस्टर में बांटा है। साथ ही सरकार के दो मंत्रियों को इन दोनों कलस्टर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अब बीजेपी ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर प्रभारी, सह प्रभारी और संयोजक के रूप में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को तैनात कर दिया है।
उत्तराखंड बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके तहत कुमाऊं की दो लोकसभा सीटों के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और गढ़वाल की तीन लोकसभा सीटों के लिए कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही सभी पांचों लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी, सह प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए गए हैं। गढ़वाल संसदीय सीट के लिए पुष्कर काला, हेमंत द्विवेदी और विजय कपरवाण, अल्मोड़ा संसदीय सीट के लिए सुरेश भट्ट, दीपक मेहरा और शिव सिंह बिष्ट को प्रभारी, सह प्रभारी व संयोजक नियुक्त किया है। वहीं नैनीताल उधमसिंह नगर संसदीय सीट के लिए बलवंत सिंह भौर्याल, राकेश नैनवाल और विवेक सक्सेना, हरिद्वार संसदीय सीट के लिए कुलदीप कुमार, आदित्य चौहान और जयपाल सिंह चौहान को प्रभारी, सह प्रभारी एवं संयोजक नियुक्त किए हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!