बीआईएस ने आयोजित किया मानक संवाद कार्यक्रम - Shaurya Mail

Breaking News

बीआईएस ने आयोजित किया मानक संवाद कार्यक्रम

 बीआईएस ने आयोजित किया मानक संवाद कार्यक्रम

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 06 जून 2025

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की ओर से गुरुवार को सहारनपुर चौक, देहरादून के एक निजी होटल में मानक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उद्योग जगत के लोग एक महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए एकत्रित हुए।

भारत में गुणवत्ता संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है। बीआईएस न केवल उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करता है, बल्कि उद्योगों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम भी बनाता है। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ भी इस दौरान ली गई, साथ ही शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि गणेश जोशी ने बीआईएस को इस पहल के लिए बधाई देते हुए सभी उद्योग प्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस यात्रा में सक्रिय भागीदार बनें रहे साथ ही साथ उन्होंने कहा कि बीआईएस और उद्योग जब मिलकर काम करते हैं, तभी एक मजबूत गुणवत्ता इकोसिस्टम तैयार होता है।

इस दौरान बीआईएस डायरेक्टर सौरभ तिवारी ने कहा कि भारतीय मानकों को अपनाना आपकी प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाता है, और साथ ही यह उपभोक्ता का विश्वास भी जीतता है। इससे भी आगे बढ़कर, उद्योगों को मानक-निर्माण प्रक्रिया में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। अंत में नए उद्योगपत्तियों को लाइसेंस वितरण किए गये। कार्यक्रम के दौरान प्रेसिडेंट पंकज गुप्ता (आईएयू), पीएचडी चैम्बर आफ कामर्स अंड इण्डस्ट्री डाइरेक्टर रितेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!