बड़ी खबर : सोनिया गांधी, राहुल गांधी के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग - Shaurya Mail

Breaking News

बड़ी खबर : सोनिया गांधी, राहुल गांधी के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग

 बड़ी खबर : सोनिया गांधी, राहुल गांधी के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग

 

भोपाल। बेंगलुरु से संयुक्त विपक्षी दलों की बैठक से लौट रहे कांग्रेस नेताओं के प्लेन की खराब मौसम की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। एयरक्राफ्ट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी सवार थे। भोपाल पुलिस का कहना है कि कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ले जा रहे विमान को खराब मौसम के कारण एमपी के भोपाल में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी है। एयरपोर्ट अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेता नॉन शेड्यूल फ्लाइट से दिल्ली जा रहे थे। रात करीब 8 बजे तकनीकी खराबी की चलते उनकी फ्लाइट भोपाल में लैंड हुई । दोनों नेता भोपाल से इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
एयरपोर्ट अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेता नॉन शेड्यूल फ्लाइट से दिल्ली जा रहे थे। रात करीब 8 बजे तकनीकी खराबी की चलते उनकी फ्लाइट भोपाल में लैंड हुई। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता एयरपोर्ट पहुंंचे। इसमें विधायक कुणाल चौधरी, आरिफ मसूद, पीसी शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, शोभा ओझा ने राहुल और सोनिया से मुलाकात की। दोनों नेता भोपाल से इंडिगो की फ्लाइट से करीब 9.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

इससे पहले बेंगलुरु में मंगलवार को विपक्षी दलों की बैठक हुई। बैठक में 26 विपक्षी दल एक साथ शामिल हुए। इस दौरान यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (UPA) का नाम बदलकर इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) रखा गया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गठबंधन के नए नाम का औपचारिक एलान किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!