बर्फबारी के बीच भकुंट भैरवनाथ के कपाट हुए बंद - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

बर्फबारी के बीच भकुंट भैरवनाथ के कपाट हुए बंद

 बर्फबारी के बीच भकुंट भैरवनाथ के कपाट हुए बंद

15 नवंबर को की केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे

उत्तराखंड(गोपेश्वर),शनिवार 11 नवम्बर 2023

केदारनाथ में भारी बर्फबारी के बीच भगवान केदारनाथ के रक्षक द्वारपाल भकुंट भैरव नाथ के कपाट शनिवार को पूजा-अर्चना यज्ञ हवन के पश्चात शीतकाल के लिए अपराह्न तीन बजे बंद हो गये। केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवम्बर को शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बाबा भैरवनाथ के कपाट बंद होने के बाद श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने तक श्री केदारनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना चलती रहेगी।

भैरवनाथ के कपाट बंद होने के कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को दोपहर 12 बजे तक तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये उसके पश्चात मंदिर की साफ-सफाई हुई ओर मंदिर बंद हो गया। अपराह्न एक बजे मंदिर समिति के पुजारी, धर्माचार्य, वेदपाठी एवं तीर्थ पुरोहित ने भैरवनाथ के कपाट बंद करने के लिए प्रस्थान किया। भैरवनाथ जी का आव्हान किया गया। पूजा-अर्चना, यज्ञ-हवन के बाद अपराह्न में तीन बजे भैरवनाथ के कपाट बंद हो गये।

इस अवसर पर मंदिर समिति कार्याधिकारी आरसी तिवारी, पुजारी शिवलिंग, धर्माचार्य ओंकार शुक्ला, अरविंद शुक्ला, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धम्र्वाण, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!