सिंधु जल संधि पर रोक पाकिस्तान को करारा जवाब : मुख्यमंत्री धामी - Shaurya Mail

Breaking News
राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस 2026; कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से न रहे वंचित, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डॉ0 आशीष चौहानशिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठायाजिले के विकास में निवेश करें बैंक, केवल जमा जुटाना पर्याप्त नहीं : डीएममुख्यमंत्री ने संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिजनों काे किया सम्मानितडीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण; सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

सिंधु जल संधि पर रोक पाकिस्तान को करारा जवाब : मुख्यमंत्री धामी

 सिंधु जल संधि पर रोक पाकिस्तान को करारा जवाब : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 24 अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत ने सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर पाकिस्तान को करार जवाब दिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सीसीएस बैठक में आतंकवाद के खिलाफ लिए गए ऐतिहासिक और कठोर निर्णय पर अब कार्रवाई प्रारंभ हो चुकी है। उठाए गए ये साहसिक कदम न केवल आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति पर मुहर लगाते हैं, बल्कि इससे दुश्मनों को भी यह स्पष्ट संदेश गया है कि भारत हर एक आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने का तैयार है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर साफ कर दिया है कि अब खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। इस निर्णायक फैसले से आतंक को पनाह और बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के मंसूबे चकनाचूर होंगे। इसी तरह अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद करने सहित अन्य फैसलों से भी पाकिस्तान को कड़ा संदेश गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!