12 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धान के कपाट - Shaurya Mail

Breaking News

12 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धान के कपाट

 12 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धान के कपाट

उत्तराखंड(उत्तरकाशी),बुधवार 14 फरवरी 2024

उत्तराखंड के चमोली जिला स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बुधवार 14 फरवरी वसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्र नगर राज दरबार में तय हो गई है। दुनिया भर के करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 12 मई को प्रातः छह बजे पूरे विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

आज वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर राजपुरोहितों ने टिहरी नरेश महाराजा मनुज्येंद्र शाह की कुंडली देखकर धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की। वसंत पंचमी के मौके पर नरेंद्र नगर राजमहल में आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ गणेश पूजन, पंचांग और चौकी पूजन के बाद महाराजा का वर्ष फल और ग्रह नक्षत्रों की दशा देखकर भगवान कपाट खोलने की तिथि घोषित की जबकि गाडू घड़ा तेल का कार्यक्रम आगामी 25 अप्रैल 2024 को संपादित होगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!