दिवाली के लिए फूलों से सजे बदरी-केदार धाम - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

दिवाली के लिए फूलों से सजे बदरी-केदार धाम

 दिवाली के लिए फूलों से सजे बदरी-केदार धाम

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 10 नवंबर 2023

दिवाली पर्व के लिए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम को फूलों से सजाया गया है। पर्व के अवसर पर धामों में विशेष पूजा अर्चना होंगी। इस मौके पर बदरीनाथ मंदिर को दस कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया है।

कर्मचारी मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर कर रहे हैं। मंदिर के चारों तरफ फूल मालाएं लगाई गई हैं। मंदिर के द्वार पर फूल मालाओं के साथ पीपल व आम की पत्तियों के बंदनवार लगाए गए हैं।

55 लाख के करीब पहुंचा दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा

चारधाम यात्रा अंतिम पड़ाव में है। अब तक चारधामों के साथ हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 55 लाख पार करने वाला है, जो यात्रा के इतिहास में नया रिकॉर्ड है। साथ ही बाबा केदार और बदरीनाथ धाम में 51 हजार से अधिक वीआईपी दर्शन करने पहुंचे।

केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होंगे, जबकि गंगोत्री धाम के 14 नवंबर और बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को बंद होंगे। चारधामों के कपाट बंद होने के साथ ही यात्रा छह माह के शीतकाल के लिए बंद रहेगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!