आयुर्वेद सचिव पर गंभीर आरोप लगाए - Shaurya Mail

Breaking News

आयुर्वेद सचिव पर गंभीर आरोप लगाए

 

 

हरिद्वार, आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति के वित्तीय अधिकार सीज करने के खिलाफ आयोजित प्रेसवार्ता में आरटीआई कार्यकर्ता ने आयुर्वेद सचिव पर गंभीर आरोप लगाए। जबकि पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष ने भी शासन के इस निर्णय को पूरी तरह गलत बताते हुए निर्णय पर फिर से विचार करने की बात कही। उन्होंने कहा की ऐसा न होने पर पहाड़ी महासभा सड़कों पर उतरकर आंदोलन तक करेगी।

राज्य के आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति एवं सचिव के बीच चल रही खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शासन ने कुलपति के अधिकारों को सीज किया था। तो कुलपति को इस मामले कोर्ट से राहत भी मिल गयी है। शुक्रवार पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष सुभाष पुरोहित और आरटीआई कार्यकर्ता जेपी बड़ोनी ने प्रेसवार्ता कर कुलपति के अधिकारों को सीज करने को गलत फैसला बताया। आरटीआई कार्यकर्ता जेपी बड़ोनी से आयुर्वेद सचिव पंकज पांडेय पर कुलपति से वित्तीय अनियमितता करवाने का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया। पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष सुभाष पुरोहित ने कहा कि कुलपति के वित्तीय अधिकारों को सीज करने के निर्णय पर शासन को फिर विचार करने की मांग पहाड़ी महासभा करती है। प्रेसवार्ता में पूर्व सभासद दिनेश जोशी भी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!