आयुर्वेद की असली ताकत का अहसास पूरे देश के लोगों को कोरोना काल में हुआः राज्यपाल
हरिद्वार, आदर्श आयुर्वेदिक फार्मेसी के 75वें स्थापना दिवस पर एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित अमृत महोत्सव में मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) गुरमीत सिंह ने कहा कि आयुर्वेद की असली ताकत का अहसास पूरे देश के लोगों को कोरोना काल में हुआ। कोरोना काल में जब मेडिकल सिस्टम काम नहीं आया तब आयुर्वेद से ही लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव ने उत्तराखंड में योग, आयुर्वेद हम सभी को वरदान के रूप में दिया है, हम सबका यह कर्तव्य बनता है कि इसको पूरे विश्व में पहुंचाएं। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि इस समारोह में शामिल होने पर हमें अपनी सभ्यता, संस्कृति एवं आयुर्वेद का अहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद सभी वेदों का निचोड़ है, हमें इस विद्या को पूरे विश्व में साझा करना चाहिए। कहा कि हमें धार्मिक ग्रंथों और आयुर्वेद को समझने के लिए संस्कृत के ज्ञान को प्राप्त करना होगा। विशिष्ट अतिथि विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी ने कहा कि आदर्श आयुर्वेदिक फार्मेसी पिछले 75 वर्ष से लगातार आयुर्वेद के माध्यम से देश की सेवा कर रही है, जो बधाई की पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि अगर आयुर्वेद को हम अपने जीवन में रखेंगे तो कभी बीमार नहीं होंगे। अखिल भारतीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष (महानिर्वाणी) महंत रवीन्द्र पुरी ने कहा कि लल्लू वैद्य का नाम और काम हम बचपन से ही सुनते आ रहे हैं। आयुर्वेद सेवा में उनका बहुत बड़ा नाम था। महंत दामोदर दास ने कहा कि आदर्श आयुर्वेदिक फार्मेसी ने अपने काम को मानवता से जोड़कर आगे बढ़ाया है। महामंलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द गिरि ने कहा कि आज हम लल्लू वैद्य के रूप में दीपक कुमार को देख रहे हैं। सूरत गिरी बंगले के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद ने भी अपने विचार रखे। डॉ. दीपक कुमार, संजय कुमार, सीए नवीन कुमार, एडवोकेट संदीप कुमार, शाश्वत एवं उत्कर्ष ने राज्यपाल को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। अलका, प्रीति, मोनी, विम्पी एवं पिंकी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी का स्वागत किया। आचार्य पद्म प्रसाद सुवेदी ने फार्मेसी के प्रारम्भ काल से लेकर अब तक के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिव डेल स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीत के साथ शहीदों को नमन किया।
महिला सिपाही के घर अचानक पहुंच गया दारोगा, कुर्सी पर बैठकर पानी पिया, फिर कर दी ऐसी हरकत, अब जाएगा जेल
समारोह में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, स्वामी जयेन्द्र मुनि, स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश, स्वामी शरद पुरी, डॉ. हरिहरानन्द, स्वामी रविदेव, सतपाल ब्रह्मचारी, त्रिकाल भवन्ता, स्वामी सहदेव मुनी, नगर विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, विधायक ममता राकेश, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा सहित देश-विदेश से आए मेहमान, साधु सन्तों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे। संचालन कवि डॉ. नरेश मोहन ने किया।