मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के 4,812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की सहायता जारी - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के 4,812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की सहायता जारी

 मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के 4,812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की सहायता जारी

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 10 सितंबर 2026

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4,812 लाभार्थियों के लिए 2.87 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता जारी की। यह राशि जुलाई और अगस्त 2026 की सहायता के रूप में लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

मंत्री ने बताया कि योजना के तहत कोविड-19 महामारी के दौरान माता-पिता या अभिभावक खोने वाले बच्चों को प्रतिमाह 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। जून 2026 तक की सहायता राशि पहले ही जारी की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि जुलाई 2026 में 4,812 लाभार्थियों के लिए 1,44,36,000 रुपये और अगस्त में 4,779 लाभार्थियों के लिए 1,43,37,000 रुपये की सहायता राशि प्रस्तावित/वितरित की गई। दोनों महीनों की कुल राशि 2,87,73,000 रुपये है।

मंत्री के अनुसार, जुलाई में 21 वर्ष की आयु पूरी करने वाले 38 और अगस्त में 33 बच्चे योजना से बाहर हुए। योजना शुरू होने के बाद अब तक 1,513 बच्चे 21 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, जबकि माता-पिता के पुनर्विवाह, लाभार्थी की मृत्यु और अन्य कारणों से 252 बच्चे योजना से बाहर हुए हैं। इस तरह अब तक कुल 1,765 बच्चे योजना से बाहर हो चुके हैं।

रेखा आर्या ने कहा कि योजना का उद्देश्य कोविड से प्रभावित बच्चों को आर्थिक सहायता के साथ शिक्षा, पालन-पोषण और बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर सीपीओ अंजना गुप्ता सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!