विधानसभा सत्र : उत्तराखंड शहीद आश्रित अनुग्रह अनुदान संशोधन अध्यादेश प्रख्यापित
देहरादून , पंचम विधानसभा के मानूसन सत्र में सदन में दूसरे दिन उत्तराखंड शहीद आश्रित अनुग्रह अनुदान संशोधन अध्यादेश 2023 प्रख्यापित किया गया।
मंत्री गणेश जोशी द्वारा उत्तराखंड शहीद आश्रित अनुग्रह अनुदान अधिनियम 2020 में अनुग्रह अनुदान के रूप में दी जाने वाली राशि का उल्लेख करने एवं अध्यारोपी प्रभाव का उपबंध करने हेतु इस अध्यादेश को प्रख्यापित किया है। उन्होंने कहा है कि प्रस्तावित विधेयक को राज्य की संचित निधि से किसी प्रकार का आवर्तित एवं अनावर्तित प्रकृति का कोई भी व्यय अंतरनिहित नहीं है।
प्रस्तावित विधेयक विधायी शक्तियों का सामान्य प्रत्यारोजन मात्र निहित है। इस अध्यादेश का उद्देश्य पृथक राज्य प्राप्त आंदोलन के दौरान उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों द्वारी गई शहादतों, झेली गई यातनाओं, प्रताड़ना व दमन तथा उच्च न्यायालय द्वारा इंदिरा साहनी बनाम भारत सरकार के बाद में दिए गए स्पष्टीकरण की अनुसूचित जाति, जनजाति के अतिरिक्त सामाजिक व शैक्षणिक रूप से अन्य पिछड़े वर्गों को भी आरक्षण प्रदान किया जा सकता है।
प्रस्तावित विधेयक इसी उद्देश्य की पूर्ति करता है। सरकार द्वारा राज्य आंदोलनकारियों को राजकीय सेवा में सेवायोजन हेतु समूह ग तथा घ के पदों पर सीधी भर्ती द्वारा नियुक्ति दिए जाने मे आयु सीमा तथा चयन प्रक्रिया को एक बार शिथिल किया जाएगा।