लोकसभा चुनाव के ऐन वक्त पर कांग्रेस को एक और झटका, दिनेश अग्रवाल ने छोड़ा हाथ का साथ - Shaurya Mail

Breaking News

लोकसभा चुनाव के ऐन वक्त पर कांग्रेस को एक और झटका, दिनेश अग्रवाल ने छोड़ा हाथ का साथ

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 07 अप्रैल 2024

लोकसभा चुनाव नजदीक आते-आते कांग्रेस बिखरती जा रही है। हाथ का साथ छोड़ने वालों की एक लंबी फेहरिस्त बन रही है। लोकसभा चुनाव के ऐन वक्त पर शनिवार को उत्तराखंड कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश अग्रवाल ने आज पार्टी को त्याग पत्र दे दिया है। दिनेश ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। माना जा रहा है कि वे जल्द ही भाजपा का दाम थाम सकते हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!