आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की मुख्यमंत्री से भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की मुख्यमंत्री से भेंट

 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की मुख्यमंत्री से भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 03 मार्च 2024

आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंप अपनी समस्याओं के समाधान की अपील की है। वैसे 14वें दिन भी आंदोलनकारियों का आंदोलन जारी रहा।

आंदोलनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों के मानदेय में बढ़ोतरी न करने का बयान पिछले दिनों सदन में दिया था, जिसके कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता असंतुष्ट हैं। धरना स्थल पर जारी धरना कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि महालक्ष्मी किट, चिप्स, अंडा, खजूर के लिए करोड़ों का बजट दिया जा रहा है, लेकिन जो उसे धरातल पर उतार रहा है, उनके लिए सरकार के पास पैसा नहीं है।

आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग है कि न्यूनतम मजदूरी 600 की जाए और वरिष्ठता के आधार पर 15 वर्ष पूरे होने पर मानदेया बढ़ा दिया जाए। रिटायरमेंट होने पर 5 लाख का प्रावधान दिया जाए। इंटर पास बहनों को 50 वर्ष पूरे होने पर मानदेय बढ़ाया जाए और गोल्डन कार्ड दिया जाए। आंदोलनकारी रेखा नेगी, मीनाक्षी रावत, पूनम कैंतुरा, मीना बोहरा, रूकमीण धामी, पुष्पा सजवाण आदि ने मुख्यमंत्री से भेंट की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!