लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर अमित शाह ने जताई खुशी - Shaurya Mail

Breaking News

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर अमित शाह ने जताई खुशी

 लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर अमित शाह ने जताई खुशी

नई दिल्ली,शनिवार 03 फरवरी 2024

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर खुशी जताई है।

शाह ने शनिवार को एक्स पर लिखा, ‘हमारे वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की घोषणा से अत्यंत प्रसन्नता है। आडवाणी आजीवन निःस्वार्थ भाव से देश और देशवासियों की सेवा में समर्पित रहे हैं।’

शाह ने कहा कि देश के उप-प्रधानमंत्री जैसे विभिन्न संवैधानिक दायित्वों पर रहते हुए उन्होंने अपने दृढ़ नेतृत्व से देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। आडवाणी को भारतीय राजनीति में प्रामाणिकता के मानक तय करने वाले राजनेता के रूप में जाना जाता है। अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने देश, संस्कृति और जनता से जुड़े मुद्दों के लिए अथक संघर्ष किया। पार्टी और विचारधारा के प्रति उनके विराट योगदान को शब्दों में समाहित नहीं किया जा सकता। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का निर्णय करोड़ों देशवासियों का भी सम्मान है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!