Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में आग लगने की घटना को गंभीरता से लिया और बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दियाबीआईएस प्रमाणित वस्तुओं का उपयोग देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : राज्यपालश्री एल.पी. जोशी ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) के रूप में पदभार ग्रहण कियाविरासत महोत्सव में आज भिन्न-भिन्न स्कूलों के 86 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग कर तरह-तरह की कलाओं में अपने-अपने हुनर का रोचक एवं अद्भुत प्रदर्शन कियाप्रारंभिक शिक्षा के द्वादश राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ उत्तराखंड की प्रथम महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल जी द्वारा किया गया

अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

 अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफाा

पंजाब कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह वर्सेस नवजोत सिंह सिद्धू का आपसी विवाद नया मोड़ ले चुका है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज विधायक दल की बैठक से पहले ही राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने करीब 4:30 बजे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिले और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। जिसके बाद पंजाब कांग्रेस में अब नया घमासान मच चुका है।

पंजाब में कांग्रेस के भीतर लंबे वक्त से चल रहा अंतर्कलह आखिरकार मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के रूप में सामने आया है। नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के बाद भी कैप्टन और सिद्धू के बीच का मामला नहीं सुलझा।

उनके बीच के विवाद को सुलझाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी पंजाब पहुंचे थे। लेकिन शायद वह भी कैप्टन अमरिंदर सिंह को मना नहीं पाए । अब कांग्रेस इस राजनीतिक संकट से कैसे निपटेगीयह देखना दिलचस्प होगा। खासकर तब जब विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही महीने बाकी रह गए हैं।

 

उधर, पंजाब से लेकर दिल्ली तक के राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि पंजाब में कांग्रेस दो फाड़ भी हो सकती है। अब इसके बाद के राजनीतिक हालातों पर सबकी नजरें गढ़ी हुई हैं।

 

 

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!